नगर पालिका परिषद के मीटिंग हाल में हज पर जाने वाले आजमीन-ए-हज का टीकाकरण किया गया। साथ ही उन्हें हज के बाबत प्रमुख जानकारियां दी गईं। बताया गया कि हज पर जाने वाले प्रतिदिन 8-10 किमी पैदल चलने की आदत डालें।
पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल की देख-रेख में आयोजित टीकाकरण में मौलाना मुफ्ती अनवर अली ने कहा कि आप रेयासती हज कमेटी के जरिये मुहैया कराई गई हज संबंधी पुस्तकों का अध्ययन करें और ओलमा-ए-कराम से हज की जरूरी जानकारियां प्राप्त करते रहें।
बनारस से आए मास्टर ट्रेनर डा. अकबर अली ने हाजियों को हज से संबंधित हर छोटे-बड़े मुद्दों पर जानकारी दी। बताया कि हज पर जाने वाले को अभी से प्रतिदिन 8-10 किमी पैदल चलने की आदत डाल लेनी
चाहिये क्योंकि ‘सफा’ व ‘मरवा’ का तवाफ करते समय 7 चक्करों में उसे साढे़ तीन किमी पैदल चलना व अन्य जगहों पर हज के अरकान अदा करने में उसे काफी लंबी दूरी पैदल ही तय करनी होगी। अल्पसंख्यक एवं समाज कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।