फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से कर रहे पॉलिथीन का प्रयोग

विज्ञापन
वलीदपुर नगर पंचायत बाजार में बेरोकटोक हो रहा पॉलिथीन का प्रयोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
पॉलिथीन के उपयोग पर अगस्त में प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद मुहम्मदाबाद गोहना में पॉलिथीन की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन की लापरावाही जहां ग्राहकों पर भारी पड़ रही वहीं दुकानदार पहले से मौजूद पॉलिथीन को खत्म करने की जुगत में हैं।  
विज्ञापन


 प्रशासन की उदासीनता के चलते सब्जी मंडी एवं दुकानों, मंदिरों आदि पर पॉलिथीन का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। कस्बे जगह पॉलिथीन बिखरी हुई होने से कस्बे की सुंदरता पर ग्रहण लग गया है। प्रशासन की ढिलाई के चलते प्रतिबंधित होने के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग मनुष्य की आदत में शुमार हो गया है। नगर के समाजसेवी राजकुमार, संतोष,  अशोक कुमार, आनंद, रामदीन आदि ने बताया, कि प्रशासन को इस संबंध में कई बार अवगत कराया जा चुका है, बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बाबत तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप कहना है की जल्द ही अभियान चलाकर प्लास्टिक पर छापेमारी की जायेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें