फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गोबर की खाद और जैविक संसाधनों का करें उपयोग

विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में दो दिवसीय जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में स्टाल का निरीक
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगरपालिका कम्युनिटी हॉल में दो दिवसीय जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि खेतों में अधिक मात्रा में गोबर की खाद और जैविक संसाधनों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने तथा प्राकृतिक एवं उन्नतशील खेती के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री (गोरखपुर) सुनील गुप्ता ने कहा कि पूर्व में किसान जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाते थे, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति एवं पर्यावरण का संतुलन बना रहता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से खेती एवं मानव स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यूरिया एवं डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरकों का संतुलित एवं आवश्यकतानुसार ही प्रयोग किया जाना चाहिए।
इस दौरान अतिथियों ने कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं अन्य विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता तथा अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें