फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आखिरकार ब्रह्मस्थान धार्मिक पोखरे की हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले ब्रह्मस्थान पोखरे की बदहाली की खबर अमर उजाला समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने संज्ञान लिया। इसके बाद 18 जून को पोखरे की सफाई कराई गई, जिसे लेकर मोहल्ले के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर के ब्रह्मस्थान स्थित धार्मिक पोखरे में गंदगी को लेकर मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश था। पोखरे में कूड़ा और बोतलें फेंकी हुई थीं, जबकि पानी की सतह पर काई जमी हुई थी।
धार्मिक पोखरे की सफाई वर्ष में सिर्फ एक बार छठ पूजा के दौरान होने की खबर अमर उजाला समाचार पत्र के 16 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने पोखरे की सफाई कर काई हटाई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि पोखरे की सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की तो है ही, लेकिन इसके साथ ही पोखरे को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी मंदिर समिति की भी है। उन्हें भी इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें