फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन केंद्र पर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के भातकोल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की सुबह पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर लोग आपस में भिड़ गए। स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सुबह से ही केंद्र पर लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिेए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से अधिक लोग लाइन में लग गए। पहले वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको लाइन में खड़ा करा कर वैक्सीन लगवाने का कार्य प्रारंभ कराया। बताया कि केंद्र पर 250 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर आने वाले लोगों की संख्या कम थी। पुलिस की मौजूदगी में सभी का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें