फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: मऊ में पहली बार गर्मी में बना रैन बसेरा, सड़कों पर पानी का छिड़काव; 2023 का टूट सकता है रिकॉर्ड

Fri, 22 May 2026 03:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Heatwave Alert: भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए नगर पालिका ने पहली बार शहर में पानी का छिड़काव और गर्मी के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था शुरू की है। पांच साल का तापमान रिकॉर्ड टूटने के बाद रोडवेज पर 10 बेड और कूलर वाला अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया। वहीं वाटर स्प्रिंकलर और टैंकर से मुख्य बाजारों व सड़कों पर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पानी की फुहार डाली जा रही है।
विज्ञापन
मऊ में पहली बार गर्मी में बना रैन बसेरा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Heatwave Alert: जिले में पांच साल में गर्मी का रिकार्ड टूट गया। इसको लेकर पहली बार नगर पालिका ने दो वाटर स्प्रिंकलर और वाटर टैंकर के माध्यम से नगर क्षेत्र में नियमित रुप से पानी का छिड़काव किया गया। वहीं सर्दी में बनने वाले रैन बसेरा को पहली बार नगर पालिका ने गर्मी में एक जगह शुरू किया है, जबकि दो जगहों पर इसे शुरू करने के चिन्हित करने के कवायद में जुटी है।

विज्ञापन


मौसम का आंकड़ा देखे तो पांच साल में 20 मई के बाद तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अपना रिकॉर्ड है।जबकि बीते वर्ष 2025 में इस अवधि में 36 डिग्री अधिकतम जबकि न्यूनतम 27 डिग्री था।वहीं वर्ष 2024 में 41 डिग्री और न्यूतनम 29 तो 2023 में अधिकतम तापमान 43 डिग्री था।वहीं 2022 में 39 डिग्री और 2021 में 32 डिग्री तापमान था।

उधर बीते दो दिन से तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के बाद तेज धूप उमस भरी गर्मी को देखते पहली बार नगर पालिका ने आपदा राहत कोष के तहत नगर के रोडवेज डिपो पर दस बेड का रैन बसेरा बनाया गया है।इसमें चार कूलर लगाए है।
विज्ञापन


ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए नगर पालिका ने पहली बार यह कवायद शुरू की है। इसको लेकर वर्तमान में एक जगह इसका संचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि दो जगहों को चिन्हित करने का कार्य अंतिम चरण में है। जिसके बाद वहां भी अस्थायी रेन बसेरा बना दिया जाएगा।

विज्ञापन

महानगरों के तर्ज पर टीम गठित  कर राहगीरों पर फेंकी जा रही पानी का फुहार
बढ़ती गर्मी के बीच हीट वेब से बचाव को लेकर पहली बार नगर पालिका ने खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में दो वाटर स्प्रिंकलर और वाटर टैंकर के माध्यम से नगर क्षेत्र में नियमित रुप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को नगर के आजमगढ़ मोड़, रोडवेज बाजार, गाजीपुर तिराहा, भीटी सहित अन्य मुख्य मार्ग बाजरो में वाटर स्प्रिंकलर से लोगों पर पानी की फुहार फेंकी गई। सत्य प्रकाश ने बताया कि हिट वेब से बचाव को लेकर नगर पालिका की यह कवायद जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें