फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: मोड़ पर बेकाबू होकर दीवार से टकराई कार, तीन युवकों की मौत; स्थानीय लोगों ने मचाया हंगामा

Thu, 21 May 2026 12:19 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP News: घोसी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार मोड़ पर बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में रियाज अहमद, रामाशीष यादव और राहुल की मौके पर मौत हो गई, जबकि आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में माैजूद परिजन और पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घोसी-नदवासराय मार्ग पर सरहरा जमीन सरहरा स्थित लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर के पास एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घोसी थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रियाज अहमद (25) निवासी मिर्जा जमालपुर, रामाशीष यादव (28) निवासी लारपुर और राहुल (25) को मृत घोषित कर दिया। राहुल के पते की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। वहीं मिर्जा जमालपुर निवासी आकाश यादव (25) गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार चारों युवक आजमगढ़ की ओर से आ रहे थे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें