फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आज से शुरू होगी 17 केंद्रों पर यूपी एसआई की भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यूपीएसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दो दिन की चार पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 24,960 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है।
जिले में यूपीएसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन

दो दिनों तक चार पालियों में चलने वाली इस परीक्षा में 24,960 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहेंगे। परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक कक्ष की रिकॉर्डिंग की जाएगी और कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रहेगा प्रतिबंध
जिले में यूपीएसआई भर्ती परीक्षा के केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी। केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग होगी। बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली यूपीएसआई भर्ती परीक्षा की निगरानी 596 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, 22 निरीक्षक, 129 उप निरीक्षक, 138 मुख्य आरक्षी, 130 आरक्षी, 84 महिला आरक्षी और 13 थानाध्यक्ष परीक्षा पर नजर रखेंगे।

परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर
उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए भर्ती बोर्ड की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। बोर्ड की ओर से परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र में मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल न हो सके, इसके लिए जैमर लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में यूपी एसआई परीक्षा के लिए भदांव इंटर कॉलेज थलईपुर, डीएवी इंटर कॉलेज मऊ, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज मऊ, डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक ए,डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक बी, दधिवल इंटर कॉलेज रैनी, जैश इंटर कॉलेज वनगांवा, मुस्लिम इंटर कॉलेज मऊ, नेशनल इंटर कॉलेज अदरी इंदारा मऊ, नेशनल इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, केंद्रीय विद्यालय मऊ, राजकीय पॉलिटेक्निक मऊ, संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर, सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज मऊ को केंद्र बनाया गया है।

जिले में 14 और 15 मार्च को होने वाली यूपीएसआई भर्ती परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित केंद्र पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों समेत केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-गौतम प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें