फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पोल टूटकर मड़ई पर गिरी, चिंगारी से लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान; 100 घरों की बिजली गुल

Fri, 13 Jun 2025 05:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ के बिचला पूरा मुहल्ला में आग की घटना के बाद हो-हल्ला मच गया। आसपास के लोगों ने भाग कर अपनी-अपनी जान बचाई। वहीं, पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। हवा तेज होने के कारण आग बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
आग को बुझाने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के बिचला पूरा मुहल्ला में शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा होने से टला। तेज हवा के झोंके से कटरेन उड़कर बिजली के पोल पर गिरा और पोल टूटकर मड़ई पर गिर गया। 

विज्ञापन


तार के टकराने से निकली चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। अंदर बैठे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं 100 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 

बिचला पूरा मुहल्ला निवासी हाफिज उस्मान गनी के अर्धनिर्मित कटरेन पर काम चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर में तेज हवा चलने से टकरेन उड़कर बगल के ही मातादीन गोड़ की मड़ई के पास लगे बिजली के पोल पर गिर गया। इतने में पोल टूटकर मड़ई पर गिर गया और तार के आपस में टकराने से चिंगारी निकली जिससे मड़ई में आग लग गई।

विज्ञापन

मुहल्ले के लोगों ने वलीदपुर विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके सप्लाई बंद कराई। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में एक घंटे का समय लग गया। आग लगने से मड़ई में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, एक पोल के खिंचाव से 100 मीटर दूर स्थित दूसरा पोल बी उखड़ गया।

मुहल्ले के लगभग 100 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस संबंध में वलीदपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रामविलास ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइनमैन वहां पहुंचकर मरम्मत में जुट गए हैं। देर रात तक सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें