मुहल्ले के लोगों ने वलीदपुर विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके सप्लाई बंद कराई। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में एक घंटे का समय लग गया। आग लगने से मड़ई में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, एक पोल के खिंचाव से 100 मीटर दूर स्थित दूसरा पोल बी उखड़ गया।
मुहल्ले के लगभग 100 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस संबंध में वलीदपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रामविलास ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइनमैन वहां पहुंचकर मरम्मत में जुट गए हैं। देर रात तक सप्लाई चालू कर दी जाएगी।