फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 53 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज में वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पंजीकृत 675 परीक्षार्थियों के मुकाबले 622 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विद्यालय के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष में भेजा गया। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हुई। पंजीकृत 442 के मुकाबले 400 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली मेें इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 233 के मुकाबले 222 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक तैनात रहे। जोनल मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर परीक्षा की निगरानी करते रहे। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें