फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए आईं 128 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से जारी 127 परीक्षा केंद्रों की सूची को लेकर सवाल उठने का क्रम जारी है। शनिवार को दोपहर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को 128 आनलाइन आपत्तियां मिली हैं। विद्यालयों के प्रबंधक परीक्षा केंद्र बनवाने की जुगत में देखे गए।
विज्ञापन

जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा 2021 को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभाग की तरफ से समस्त विद्यालयों की आधारभूत सूचनाएं अपलोड की गई थी। बोर्ड की तरफ से 127 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। विगत वर्ष 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विगत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में एफआईआर श्रेणी वाले विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना देने को लेकर सवाल उठने लगा हैं।
विभाग की तरफ से 30 जनवरी तक आनलाइन आपत्तियां मांगी गई थी। शनिवार को दोपहर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को 128 आनलाइन आपत्तियां मिलीं। लगभग 70 माध्यमिक विद्यालयों से परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए आपत्तियां दी गई थी। जबकि कई सहायता प्राप्त विद्यालयों से अधिक छात्र संख्या आवंटित होने की आपत्ति दर्ज कराया था। गंगादास इंटर कालेज धवरियासाथ के प्रधानाचार्य ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए आपत्ति दर्ज कराई थी। एक दर्जन से अधिक वित्तविहीन विद्यालयों की तरफ से नजदीक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की आपत्तियां भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र निर्धारण और विद्यालय आवंटन का कार्य कॉलेज द्वारा दर्शाए गए अक्षांश और देशांत के अनुसार आनलाइन किया गया है। आपत्तियां बोर्ड और जिला समिति के सामने रखी जाएंगी। एक हफ्ते के अंदर मामले का निस्तारण कर बोर्ड को सूची भेज दी जाएगी। - राजेंद्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के निर्धारण का मानक
हाईस्कूल की छात्राओं का सेंटर दो किमी की दूरी से अधिक न हो।
हाईस्कूल के छात्रों का सेंटर चार किमी से अधिक दूरी पर न हो।
इंटरमीडिएट की छात्राओं का सेंटर चार किमी से अधिक दूर न हो।
इंटरमीडिएट के छात्रों का सेंटर आठ किमी से अधिक दूरी पर न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें