फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह घट रहा कोरोना संक्रमण, 98 फीसदी रिकवरी रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नववर्ष का पहला माह कोरोना महामारी में काफी राहत देना वाला साबित होता दिख रहा है। इस माह के 30 दिन में छह दिन ऐसा रहा, जिसमें एक भी नया मरीज नहीं मिला। सकारात्मक बात है कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवर रेट 98.65 फीसदी है। शनिवार तक मिले मरीजों में 3006 मरीज रिकवर हो चुके है, केवल 16 सक्रिय मरीज है। इसमें भी 50 फीसदी मरीजों का इलाज होते हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है। बीते वर्ष में जिले में अप्रैल माह से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण का ग्राफ बीते नवंबर माह से लगातार कम होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बीते शुकवार को जिले में 1,000 से ज्यादा संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। सकारात्मक बात रही इसमें एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। इससे पूर्व में मिले कुल 3006 मरीजों में कोई इजाफा नहीं हुआ, जबकि चार मरीज रिकवर होकर घर लौटे, इससे कुल रिकवर हो चुके मरीजों की संख्या 2951 पहुंच गई। ऐसे में जिले में बचे केवल 16 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं इस वर्ष के पहले माह में संक्रमण ग्राफ को देखे तो बीते 29 दिन में 30 से भी काम मरीज मिले हैं। हालांकि बीते तीन माह से कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम होता दिख रहा है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला अप्रैल माह में 19 अप्रैल को मिला था। इसके बाद मई माह में यह संख्या 28 पहुंच गई। वहीं जून माह में 97 जूलाई माह में यह संख्या तीन गुनी होते हुए 372 पहुंच गई। इसके बाद अगस्त माह में यह संख्या छह गुनी तक बढ़ी और इस माह में एक हजार की जांच में दो नए संक्रमित मरीज मिले। इसी तरह से सितंबर माह में 901 मरीज मिले। हालांकि इसके बाद कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम होता गया। अक्तूबर माह में जहां 366 तो नवंबर माह में 114 और दिसंबर माह में 104 नए संक्रमित मरीज मिले।
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार घटता जा रहा है। बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवरी रेट 98.65 तथा संक्रमित रेट 1.08 की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें