फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मऊ में तीन सीट पर खिला कमल, दो पर निर्दलीय की जीत, सपा का नहीं खुला खाता

Sat, 10 Jul 2021 04:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले में बड़राव, दोहरीघाट, फतेहपुर मंडाव, परदहा, रतनपुरा और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में चुनाव हुए। इनमें से तीन ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। 
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मऊ में जीत का जश्न मनाते भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख के लिए हुए मतदान के बाद चुनावी नतीजे घोषित होना शुरू हो गए हैं। मऊ जिले में बड़राव, दोहरीघाट, फतेहपुर मंडाव, परदहा, रतनपुरा और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में चुनाव हुए। मतगणना के बाद तीन ब्लाकों पर कमल का फूल खिला तो वहीं सपा का खाता भी नहीं खुला।  

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सीट पर भाजपा प्रत्याशी रानू सिंह ने 45 मतों से जीत हासिल की। रानू सिंह को 68 मत मिले वहीं सपा के शिवबचन को 23 मत मिले। इसी तरह से परदहां ब्लॉक में निर्दल प्रत्याशी राजेश कुमार ने जीत हासिल मिली। राजेश को 58 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को 16 मत मिले।

रतनपुरा ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी सरिता राजभर ने 11 मतों से जीत हासिल की। वहीं फतेहपुर मंडाव में भाजपा प्रत्याशी मीनू सिंह ने 14 मतों से जीत हासिल की। दोहरीघाट ब्लाक में भाजपा के बागी प्रत्याशी प्रदीप राय उर्फ राजू राय ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर राय को सात मतों हराया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

वहीं बड़राव ब्लॉक में निर्दल प्रत्याशी पूजा मिश्रा ने छह मतों से भाजपा प्रत्याशी वंदना राय को हराया। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों के सर्मथकों ने जीत की खुशी मनाई। वहीं मतदान को लेकर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल तथा पुलिस अधीक्षक सुशील घुले चक्रमण करते  रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें