फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर बोले: पिछड़े, दलितों पर ही चलता है योगी का बुलडोजर, वाराणसी की आठ में से छह सीटें सुभासपा-सपा जीत रही  

Tue, 01 Mar 2022 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सीना खोलकर मुख्तार अंसारी के साथ रहता हूं, उनके बेटे अब्बास अंसारी को चुनाव लड़ा रहा हूं। भाजपा के लोग बृजेश सिंह को एमएलसी बना सकते हैं, तो मैं भी  अब्बास अंसारी को एमएलए बना सकता हूं।
विज्ञापन
मऊ में ओमप्रकाश राजभर की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा कि 10 मार्च को गाना बजेगा मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। भाजपा का  मऊ, बलिया, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ में खाता नहीं खुलेगा। वाराणसी की आठ में से छह सीटें सुभासपा-सपा जीत रही है। योगी बाबा का बुलडोजर मुसलमान, पिछड़े तथा दलितों पर ही चलता है।

विज्ञापन


मऊ के इंदारा में जनसभा में ओमप्रकाश ने कहा कि सीना खोलकर मुख्तार अंसारी के साथ रहता हूं, उनके बेटे अब्बास अंसारी को चुनाव लड़ा रहा हूं। भाजपा के लोग बृजेश सिंह को एमएलसी बना सकते हैं, तो मैं भी अब्बास अंसारी को एमएलए बना सकता हूं। मुख्तार अंसारी जीतेंगे तो ओमप्रकाश राजभर का मनोबल बढ़ेगा।

विज्ञापन

कहा कि हम चुनाव तो उसी दिन जीत गए थे, जिस दिन हलधरपुर में मीटिंग हुई थी। ओमप्रकाश ने सरकार बनने पर घरेलू बिजली बिल माफ करने, मुफ्त इलाज, सरकारी स्कूलों में कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई और नौकरियों की भर्ती निकालने का वादा किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें