फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रोडवेज बस में मनबढ़ युवकों ने की मारपीट, महिला कंडक्टर सहित दो घायल

विज्ञापन
कोपागंज थाना के टड़ियांव में रोडवेज बस में मारपीट के बाद घायल महिला कंडक्टर और भीड़
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के टड़ियांव गांव के पास रविवार की शाम आठ बजे मनबढ़ युवकों ने रोडवेज बस में हमला कर दिया। लाठी डंडों से लैस बदमाशों ने बस रोककर युवक की पिटाई कर दी। विरोध करने पर महिला कंडक्टर को भी पीटकर घायल कर दिया। रविवार की शाम मऊ डिपो की बस गोरखपुर से मऊ लौट रही थी। घोसी कोतवाली के अमिला से सचिन कुमार और उसके पीछे दूसरा युवक बस में सवार हुआ। जैसे ही बस कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव के पास पहुंची, सुनसान जगह देख दूसरे युवक ने बस रोकवा दी। बस रुकते ही तीन चार युवक लाठी डंडा लेकर बस में चढ़ गए और अमिला से चढ़े युवक सचिन कुमार की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बीच कोपागंज थाना के देवकली विशुनपुर निवासी महिला कंडक्टर वर्षा कुमारी ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट से से बस में अफरातफरी मच गई। बस चालक ने किसी तरह बस को निकालकर कोपागंज थाने के पास रोका और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घायल युवक सचिन कुमार अमिला और बस कंडक्टर वर्षा कुमारी को सीएचसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाकर उपचार कराया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें