फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धर्म परिवर्तन के आरोप में दो हिरासत में, प्रचार सामाग्री जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई गांव में रविवार को एक प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने ईसाई धर्म की प्रचार सामग्री के साथ ही अन्य धार्मिक सामग्री भी मौके से बरामद की। बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि बरलाई गांव में एक व्यक्ति के घर पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

आरोप है कि सभा में आए लोगों को बीमारियों को झांसा देकर चमत्कार से ठीक करने का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस बारे में थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों और बजरंग दल की शिकायत पर बरलाई गांव स्थित एक मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी जिसमें की अधिकतर लोग दलित और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के थे। हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें