फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दलदल में बदली कच्ची सड़क, पौधे लगाकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के बसियाराम खास (भीटा) में दलदल वाली सड़क पर प्रतिकात्मक  धान ​की रोपई क
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के बसियाराम खास (भीटा) में सोमवार को बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने बीच मार्ग पर पौधे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण बाबूलाल यादव, ईश्वरदत्त यादव, जेपी यादव, सत्यम, सत्यपाल, सचिन, राहुल, प्रदीप, शिवबदन यादव आदि ने बताया कि गांव के लोग लंबे समय से इस कच्चे मार्ग से आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इसी गांव में ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक के घर हैं। इसके बावजूद यहां विकास कोसों दूर है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद मार्ग पर कीचड़ और दलदल इतना बढ़ गया है कि गांव के लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से बाजार जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग कई वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। हर बरसात में यही सड़क गांव की सबसे बड़ी समस्या बन जाती है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क अब तक अधूरी क्यों है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें