फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

123 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे 30 हजार परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों की स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो जाएंगी। 123 परीक्षा केंद्रों पर 30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही परीक्षार्थियों को मास्क लगाना होगा। परीक्षा से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी होगी। दोनों पालियों में सैनिटाइजेशन होगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले में 150 से अधिक महाविद्यालय हैं। यहां बीए तृतीय तथा एमए द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं दो सितंबर से दो पालियों में शुरु होगी। पहली पाली पूर्वाह्न आठ से पूर्वाह्न 11 बजे तथा दूसरी पाली अपराह्न दो से अपराह्न पांच बजे तक होगी। पहली पाली में स्नातक समाजशास्त्र तथा दूसरी पाली में मनोविज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र होगा। परीक्षा पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी कार्यालय में बने कंट्रोल रुम बनाया गया है। मंगलवार को महाविद्यालयों को सेनेटाइज कराया गया। इस बार की परीक्षा में बदलाव किया गया है। परीक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होगी। परीक्षार्थियों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद आक्सीमीटर से जांच होगी। परीक्षार्थियों के हाथ के सैनिटाइज कर मास्क लगाकर परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा। गेट के साथ ही परीक्षा कक्षों के पास सेनिटाइजर रखा रहेगा। मंगलवार को सीटिंग प्लान लगाने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

इनसेट
उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन को तीन नोडल केंद्र
मऊ। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से जिले में डीसीएसके पीजी कालेज, सर्वोदय डिग्री कालेज घोसी तथा संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुम्मदाबादगोहना को नोडल केंद्र बनाया गया है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन में बदलाव किया गया है। डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने बताया कि दोनों पालियों के प्रश्नपत्र तथा उत्तर पुस्तिकाएं पहली पाली में ही परीक्षा केंद्रों पर जाएगी। दोनों पालियों की उत्तर पुस्तिकाएं एक साथ नोडल केंद्रों पर जमा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें