फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में घटाव से राहत, कटान की आशंका से दहशतजदा हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट / दुबारी। घाघरा के जलस्तर में तेजी से हो रहे घटाव से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। लेकिन कटान की आशंका से लोग दहशत में जी रहे हैं। दोहरीघाट में नदी का जलस्तर खतरा निशान से छह सेमी नीचे चला गया। जबकि मधुबन में हाहानाला पर घाघरा के जलस्तर 24 घंटे में 19 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। मधुबन के देवारा क्षेत्र मेें लंबे समय तक जलजमाव रहने से प्रमुख सड़क तथा संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे लोगों को तमाम दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। दोहरीघाट में घाघरा का जलस्तर तेजी से घटने के कारण नदी खतरा निशान से नीचे चला गया है। जिससे नगर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरीशंकर घाट पर मंगलवार को घाघरा का जलस्तर 68.84 मीटर रहा। बुधवार को जलस्तर 70 मीटर रहा। नदी के जलस्तर में बीते 24 घंटे में 16 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। नदी अब 69.84 मीटर पर बह रही है, जो कि खतरा निशान से छह सेमी नीचे बह रही है। नदी खतरा अभी टला नही है। कटान शुरू होने की संभावना से लोग दहशत में है। नदी कभी भी बढ़ सकती है नदी के घटने व बढ़ने का क्रम जारी है। उधर मधुबन क्षेत्र में भी घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से घटाव होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हाहानाला पर नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो मंगलवार को नदी का जलस्तर 65.40 मीटर रहा। जबकि सोमवार को 65.59 मीटर रहा। लंबे समय तक तटवर्ती इलाकों में जलजमाव रहने से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। कई गांवों में कच्चा मकान, मंडई जमींदोज हो गए। लोग खुले आसमान में जीवन यापन करने को विवश हैं।जलजमाव से मुख्य मार्ग तथा संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे आना जाना मुश्किल हो गया है। लोगों ने सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें