फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हुआ ट्रक, डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलटा

Tue, 22 Apr 2025 11:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रक डिवाइडर से टरकाने के बाद पलट गया। राहत की बात ये है कि चालक और परिचालक बाल- बाल बच गए। 
विज्ञापन
सड़क पर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 279 माइल स्टोन सादीपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक और परिचालक बाल- बाल बच गए। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मंगलवार की सुबह जयपुर से फारर्च्यून का सामान लदा एक ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पटना जा रहा था। इसी दौरान 279 माइल स्टोन सादीपुर गांव के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए 50 मीटर दूरी पर  जाकर पलट गया। 

इसे भी पढ़ें; DM वाराणसी बदले गए: जानें किसे मिला प्रभार, एस. राजलिंगम बने मंडलायुक्त, कौशल राज CM के सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में बिहार के गया जिला निवासी डोभी थाना डोभी चालक संजय यादव और खलासी बाल- बाल बच गए। सूचना मिलते ही रानीपुर थाने की पुलिस और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा दस्ता की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें