फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेकाबू ट्रक ने दो बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा चट्टी पर शुक्रवार शाम सात बजे अज्ञात ट्रक ने दो बाइकों में टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर है। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज के रईसा चट्टी और सेमरी जमालपुर के बीच शुक्रवार शाम इंदारा की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार 40 वर्षीय छोटू सिंह निवासी कुंवरपुरा गजियापुर थाना मधुबन इंदारा बाजार से किसी को बस पर बैठाकर घर जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर 17 वर्षीय मोहम्मद सालिया, 20 वर्षीय अबुजर निवासी गेलवा डोमनपुरा मऊ मझवारा से आ रहा थे। अभी वह कोपागंज थाना के रईसा और सेमरी जमालपुर के बीच पहुंचे ही थे कि ट्रक ने दोनों बाइक सवार को टक्कर मार कर मझवारा की ओर फरार हो गया। एक बाइक पर एक सवार जबकि दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दो की हालत को गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें