चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के रोडवेज के पास मंगलवार की देर 7.30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
बताया जा रहा है आजमगढ़ निवासी लाची देवी 60 तथा जलौती देवी 70 मंगलवार की शाम ऑटो से गाजीपुर में एक रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। देर शाम वापस ऑटो से दोनो लौट रही थी। ऑटो अभी चिरैयाकोट बाजार के रोडवेज के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में ऑटो पलट गया, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गई। दोनों घायलों को पुलिस ने रानीपुर सीएचसी में पहुंचाया।