फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने साइकल सवार को रौंदा, मौत

Thu, 18 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अहिरानी गांव के निकट नेशनल हाईवे पर गुरुवार को अनियंत्रित कार ने साइकल सवार को रौंद दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। कार में वाहन स्वामी के परिवार के सदस्य थे जो भीड़ जुटने से सहमे रहे।
विज्ञापन



घोसी कोतवाली क्षेत्र के अहिरानी गांव निवासी रामनाथ यादव (65) गुरुवार को डीजल खरीदने गया था। घर लौटते समय अहिरानी मोड़ के समीप घोसी की तरफ से जा रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।


 साइकल गिरने के बाद वह कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद अनियंत्रित कार खाई में चली गई। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। कार में वाहन स्वामी का परिवार बैठा हुआ था।
विज्ञापन



घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वृद्ध के परिवार को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें