आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें समायोजन नहीं होने पर शिकायत दर्ज कराई गई।
कहा गया है कि 31 मई तक समायोजन हो जाना चाहिए था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते मामला अधर में लटका है। शिक्षामित्रों के अंक पत्र की सत्यापन प्रक्रिया अविलंब शुरू की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में रामकवल यादव, हरेंद्र यादव, राजकुमार, हरिओम, अमरजीत, अनीता देवी, सुमन आदि शामिल थीं।