फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: उदय ने स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के चार खिलड़ियाें के पदक जीते हैं। खेल निदेशालय के तत्वाधान में अयोध्या में 12 और 13 जनवरी को प्रदेश एथलेटिक संघ द्वारा प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जनपद के सीनियर बालक वर्ग में उदय प्रताप यादव निवासी कसैला बेला घोसी ने कूद में गोल्ड मेडल,
विज्ञापन

उत्सव कुमार निवासी मर्यादपुर ने 10 किमी पैदल चाल में रजत पदक, आयुष सिंह रणवीरपुर सदर ने 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। अभिनंदन यादव निवासी परजीवा, घोसी ने कूद में कांस्य पदक जीता। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संस्थापक मदन सिंह ने बताया कि सभी एथलीट नगर स्थित डाॅ. भीम राव स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक की देखरेख में अभ्यास करते हैं। विनोद कुमार तिवारी, डाॅ. एससी तिवारी, कंचन तिवारी, पारस नाथ सिंह, क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह, मनोज यादव, विश्राम पाल, राजीव जयसवाल, ओमेंद्र सिंह, संदीप पासवान ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें