मऊ। नगर के इमिलिया स्थित मैदान बुधवार से अंडर 14 तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज का शुभारंभ हुआ। इसमें पहला मैच मऊ और आजमगढ़ के बीच खेला गया। आजमगढ़ ने मऊ को तीन विकेट से हराया।
मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वीर ने 18 रन, अयान अहमद ने 16 रन, उज्जवल वर्मा ने 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। टीम 31.4 ओवर में मात्र 108 रन बना सकी। आजमगढ़ की तरफ से हर्षित ने 5 विकेट, आर्यवीर ने 2 विकेट, आदर्श, दानिश, अनुग्रह को 1-1 विकेट मिले। जवाब में आजमगढ़ ने मैच जीत लिया। अयान अहमद ने 21 रन, जय सिंह ने 26 रन, प्रीतम ने 11 रन, सुमित ने 14 रन बनाए। टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मऊ की तरफ से आदित्य ने 3 विकेट, उज्जवल, अनंत, नील को 1-1 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच मऊ के गेंदबाज हर्षित रहे। वेदांत क्रिकेट एकेडमी के सुंदरम दूबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।