चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के ग्राम छपराचक बदरूद्दीन में रविवार की दोपहर एक देव प्रतिमा के ऊपर चढ़कर मुस्लिम समुदाय के दो युवकों ने धार्मिक भावना भड़काने का प्रयास किया। यह जानकारी मिलते ही गांव के हिन्दू समुदाय के लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग थाने पहुंचकर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा चकबदरूद्दीन में एक डीह बाबा के देव स्थल को एक मंदिर रूप में ग्रामीणों ने बनवाया था। लोग वहां पूजा पाठ करते हैं। रविवार की दोपहर मुस्लिम समुदाय का एक युवक देवस्थल पर बनी हाथी रूपी प्रतिमा पर चढ़कर बैठ गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा तथा उसका साथी युवक वीडियो बनाने लगा। प्रतिमा से 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक ट्यूबवेल में बैठे हिन्दू समुदाय के दो युवक यह देख भड़क गये और जब हाथी की प्रतिमा पर बैठने और वीडियो बनाने से मना किया तो मुस्लिम युवक मारपीट करने पर आमादा हो गए। यह देखते ही गांव के 50 की संख्या में दूसरे समुदाय के इकट्ठा हो गये। लोग युवक को पकड़ कर ग्राम प्रधान पति नजरे आलम के साथ सरसेना पुलिस चौकी पर ले गए और पुलिस को दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दिए।
नाराज लोगों ने देव स्थल पर पहुंचकर दूसरे समुदाय के युवकों के खिलाफ प्रदर्शन किए। लोगो का कहना था कि यह वीडियो बना रहे थे जिसे फेसबुक पर वायरल करके हिन्दू समाज को नीचा दिखाने का कार्य करते। इस संबंध में एसओ अविनाश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों छपराचक बदरुद्दीनगांव निवासी साजिद और आफताब के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया।