फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये छीन कर भाग रहेदो युवक पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से दस हजार रुपये निकाल कर जा रहे एक अधेड़ से बदमाशों ने रुपये छीन लिया। अधेड़ बदमाशों से भिड़ गया। इस दौरान जुटे लोगों ने छिनैती करने वाले दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद खुर्द गांव निवासी राम बदन चौहान बृहस्पतिवार को रतनपुरा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से दस हजार रुपया निकाला। इस दौरान रुपये को प्लास्टिक के थैले में रखकर रामबदन घर जाने लगें। बताया जाता है बैंक के बाहर निकलते ही एक बदमाश ने थैले पर ब्लेड मारकर अंदर रखा 10 हजार रुपया निकाल लिया। इसके बाद वह अपने साथी के साथ भागने लगा। तभी अधेड़ राम बदन बदमाशों को पीछा कर शोर मचाना शुरु किया। राम बदन की बातों को सुनकर भीड़ बदमाशों के पीछे लग गई। इस दौरान स्टेशन रोड जाते-जाते भीड़ ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पकड़े गए आरोपियों के पास से रुपया बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने अनुमान लगाया कि पकड़े गए आरोपियों के और साथी है, इन दोनों ने भागते भागते रुपया उन्हे दे दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसके अलावा पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। इस दौरान पुलिस आरोपियों की मोबाइल और बाइक को कस्टडी में ले लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी किसीमिया माली पुत्र शेर सिंह माली और मंगल माली पुत्र सेनिया माली बिहार राज्य के बक्सर जिले के चौसा गांव के निवासी है। पुलिस गैंग की तह तक जाने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज तक को खंघाल रही। समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस कस्टडी में थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें