फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ जंक्शन पर अगस्त से शुरू होगी दो पहिया पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अगस्त से दो पहिया वाहनों की पार्किंग शुरू होगी। इसके लिए तीन साल के लिए टेंडर जारी किया गया है। हर दिन मऊ जंक्शन से 22 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। जिनमें बड़ी संख्या में लोग बाइक से स्टेशन पहुंचते हैं। अभी बाइक पार्किंग स्टैंड का टेंडर समाप्त होने से बाइक जमा नहीं होने से यात्रियों को असुविधा होती है। पार्किंग स्टैंड शुरू होने से जहां रेलवे को राजस्व मिलेगा वहीं यात्री सुरक्षित अपनी बाइक पार्क कर सकेंगे और बेफिक्र सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुंदरीकरण होने से मऊ जंक्शन का रूप ही बदल गया है। पुराने बाइक पार्किंग स्टैंड को और बेहतर तरीके से निर्माण कराया गया है।
हालांकि अभी वहां छाया की व्यवस्था नहीं हो पाई है, लेकिन जहां यात्री बाइक बारिश होने पर कीचड़ में बाइक खड़ी करते थे, अब फर्श बन गया है। अब वहां एक साथ 500 से अधिक बाइक खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह है। पहले 300 बाइकें खड़ी हो पाती थीं। तीन साल का टेंडर पूरा होने पर 23 अप्रैल को बाइक स्टैंड समाप्त कर दिया था। 13 जुलाई को टेंडर खुलने पर ठेकेदार ने सबसे अधिक बोली लगाई थी। अभी शुल्क निर्धारित करने पर विचार विमर्श चल रहा है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही स्टैंड खुलेगा। हालांकि पहले बाइक खड़ा करने के लिए शून्य से छह घंटे का 10 रुपये, 12 घंटे का 15 रुपये और 24 घंटे का 20 रुपये शुल्क निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें