फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोहरे और धुएं के कारण दो ट्रकों में टक्कर, डेढ़ घंटे लगा जाम

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कुश्ती के 53 किलोग्राम वजन के 
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत द्वारा घोसी मार्ग पर तमसा नदी पुल के पास जलाया जा रहा कचरा कोहरे में वाहन चालकों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। शनिवार की सुबह 8:30 बजे तमसा नदी के पास कोहरे और धुएं के कारण दो ट्रकों की आमने- सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक दोनों तरफ दो-दो किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। शनिवार की सुबह घोसी की तरफ से बालू लादा ट्रक मुहम्मदाबाद की तरफ और दूसरा ट्रक मुहम्मदाबाद गोहना के तरफ से गिट्टी लादकर घोसी की तरफ जा रहा था।
धुंए के कारण कुछ दिखाई नहीं देने से दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। गति धीमी होने के चलते चालक बाल बाल बच गए और ट्रक छोड़कर दोनों भाग गए। दोनों ट्रक सामने से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर एक घंटे बाद पुलिस टीम जेसीबी लेकर पहुंची और ट्रकों को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं होने से कस्बा से रोजाना निकलने वाला 20 टन से अधिक कचरा अलग अलग सड़कों के किनारे डंप किया जाता है। निस्तारण के लिए सफाईकर्मी रोज आग लगा देते हैं।

नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड ने होने से कूड़ा सड़क किनारे किया जाता है। डंपिंग ग्राउंड के लिए कस्बा से पांच किलोमीटर दूर कोइरियापार मार्ग पर जमीन चिह्नित की गई है। इसकी फाइल उप जिलाधिकारी कार्यालय में लंबित है। स्वीकृति मिलने के बाद डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था हो जाएगी। -देवेश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें