फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 50 हजार के इनामी को महाराष्ट्र से मऊ लेकर पहुंची पुलिस, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे से 50 हजार के इनामी आदम को गिरफ्तार कर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस शनिवार को मऊ लेकर पहुंची। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मऊ पुलिस द्वारा महाराष्ट्र के पुणे पहुंचकर 24 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया था। वर्ष 2024 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
इसके आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया था। गोंडा जनपद के खोडारे थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव निवासी आदम अपने पिता के साथ पुणे के लोनावला में छिपकर रहता है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, प्रभात कुमार, विजेंद्र नाथ राय, उप निरीक्षक वैभव पांडेय की टीम लोनावला के लिए रवाना हो गई थी। लोनावला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से गिरफ्तार कर लिया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि आदम का चचेरा ननिहाल मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में है, जहां वो आता जाता रहता था। वर्ष 2024 में नाबालिग से दुष्कर्म कर भाग गया था। तभी से इसकी तलाश की जा रही है। इसके विरुद्ध पुणे में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें