फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मऊ के दो ट्रक चालकों की दार्जिलिंग में मौत, ढाबे में खाने के बाद बिगड़ी तबीयत; मुंह से निकलने लगा झाग

Mon, 10 Nov 2025 08:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: उत्तर प्रदेश के दो ट्रक चालकों की दार्जिलिंग में माैत की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों में मातम मच गया। बताया गया कि एक ढाबे में खाने के बाद दोनों की तबीयत खराब हो गई। थोड़ी देर बाद मुंह से झाग निकला और दोनों खत्म हो गए।
विज्ञापन
ट्रक चालकों की माैत के बाद बिलखती महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांव निवासी दो ट्रक चालकों की मौत पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दोनों का शव सोमवार को उनके गांव पहुंचते ही इन गांवों में मातम पसर गया है। दोनों का अंतिम संस्कार दोहरीघाट मुक्तीधाम पर किया गया।

विज्ञापन


दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी बुजुर्ग निवासी रामा चौहान (52) पुत्र स्व. मन्नू चौहान और अमिला नगर पंचायत के अकटहिया निवासी हिमांशु राजभर (40) पुत्र बालचंद्र ट्रक चालक थे। दोनों पांच दिन पहले गोरखपुर से गेहूं लादकर पश्चिम बंगाल के लिए निकले थे। 

परिजनों के अनुसार, बीते सात नवंबर को दार्जिलिंग में हाइवे पर टोल टैक्स के पास ट्रक खड़ी कर दोनों एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान पहले रामा चौहान और कुछ देर बाद हिमांशु राजभर की भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोनों को जहर दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहने से इंकार किया है। मौके पर मिले शवों पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें