फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू नदी में नहाते समय भाई को बचाने में दो बहनें डूबीं

विज्ञापन
मधुबन के गलियापुर में भाई को बचाने गई दो सगी बहनों के घाघरा नदी में डूबने की घटना के बाद  जुटी
विज्ञापन
धुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर ग्राम पंचायत में एकादशी पर्व से एक दिन पहले सरयू नदी में स्नान के दौरान छोटे भाई को बचाने के प्रयास में उसकी दो सगी बहनें नदी में डूब गईं। हालांकि बड़ी बहन ने पहले भाई को सुरक्षित बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) मधुबन घटनास्थल पर पहुंचे और युवतियों की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था।
गजियापुर निवासी किसान रामविलास यादव का परिवार एकादशी पर्व पर सुबह करीब दस बजे सरयू नदी में स्नान करने गया था। उनके साथ पत्नी, दो पुत्रियां, एक पुत्र, भाई का परिवार तथा गांव की अन्य महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
रामविलास यादव ने बताया कि लगभग 20 से 25 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से नदी तट पर पहुंचे थे। नहाते समय उनका पुत्र निर्भय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस पर बड़ी बेटी प्रियांशू उसे बचाने के लिए नदी में कूद गई और उसे धक्का देकर सुरक्षित कर दिया, लेकिन स्वयं तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन

बहन को डूबते देख छोटी बहन प्रतिज्ञा भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में डूब गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर से दोनों युवतियों की तलाश शुरू कर दी। कई घंटों की खोजबीन के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा तथा थाना प्रभारी कृष्णकुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में गोताखोरों की टीम द्वारा दोनों बच्चियों की तलाश कराई जा रही है। सीओ ने बताया कि गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी हुई है।


जुलाई 2025 में भी भाई को बचाने में डूबी थीं दो बहनें
मधुबन थाना क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 25 जुलाई 2025 को भी ऐसी ही एक घटना घाघरा नदी के तट पर हुई थी। बिंदटोलिया गांव निवासी सत्यम भारती (18) अपनी छोटी बहन गुंजन तथा ममेरी बहन अनिता के साथ नदी किनारे खड़े थे। उसी दौरान अचानक नदी किनारे का हिस्सा कटान की चपेट में आ गया और तीनों पानी में गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने सत्यम को तो बचा लिया, लेकिन गुंजन और अनिता तेज बहाव में बह गईं। बाद में शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें