घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल स्थित शारदा सहायक नहर में आइस्क्रीम विक्रेता के डुबने की घटना क
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर श्मशान घाट के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सोभनाथ मद्धेशिया (45) का शव उतराया मिला। शव की नाक से खून निकल रहा था।
वह सोमवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वलीदपुर स्थित श्मशान घाट के पास सीढ़ियों के किनारे शव उतराया मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
शव को बाहर निकालने पर उसकी पहचान वलीदपुर के बिचलापुरा मोहल्ले निवासी सोभनाथ मद्धेशिया के रूप में हुई। कुछ ही देर में उनके परिजन भी वहां पहुंच गए।
भाई आशीष गुप्ता ने बताया कि उनके बड़े भाई की वलीदपुर स्थित संगत जी मंदिर के नीचे पेंट की दुकान है। आसपास के कई लोग दुकान से सामान ले गए थे और उसका भुगतान नहीं किया था।
इसी बात को लेकर सोभनाथ काफी चिंतित रहते थे। उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। दो माह पहले भी सोभनाथ बिना बताए घर से निकल गए थे। अगले दिन पुलिस ने उन्हें आजमगढ़ से बरामद किया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल स्थित शारदा सहायक नहर में आइस्क्रीम विक्रेता के डुबने की घटना क