चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर निवासी राजेश यादव उर्फ साधु यादव गांव की ग्राम समाज की जमीन पर छप्पर रखकर काबिज है। उसी जमीन के बगल में गांव के पुर्नवासी यादव की भी जमीन है। बुधवार की शाम पुर्नवासी का लड़का डिंपु यादव ग्राम समाज की जमीन पर अपना मड़ई रखने लगा। जिसे राजेश यादव ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में गाली गलौज होने लगा। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें यह देख दोनो पक्ष से और लोग भी आ पहुंचे और मारपीट हो गई। जिसमे राजेश यादव (40) और दूसरे पक्ष से आशा यादव (40) घायल हुई। दोनो पक्षों ने एक दूसरे के चार चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। संवाद