दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के बड़कीबारी गांव में सोमवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में लाठी डंडों ,राड और धरदार हथियारों का जमकर प्रयोग हुआ। इस मारपीट में एक पक्ष से दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के चार लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को दोहरीघाट पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एक पक्ष के जलेश्वर और दूसरे पक्ष के राम प्रताप के बीच कुछ सालों से आपसी रंजिश चलती है। एक पक्ष के जलेश्वर के बेटे संजय यादव का आरोप है कि दो साल पहले मादी सिपाही में एक युवक की शादी में फायरिंग में उन्हें गोली मारी गई थी। हमलावरों ने मेरी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था।इस मामले मे चल रहे मुकदमे में सुलह करने के लिए नागेंद्र की ओर से दबाव डाला जा रहा था। इस रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने सुबह लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया । जिससे बालेश्वर ,संजय , सतेंद्र गुलाइची , चंद्रावती , वीरेंद्र और जंगी घायल हो गए। इन सभी को दोहरीघाट सीएचसी से जिला अस्पताल केेे लिए रेफर कर दिया गया है। इस मारपीट में दूसरे पक्ष के नागेंद्र सहित चार लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के नागेंद्र का आरोप था कि रुपये लेने के बाद ये लोग जमीन नहीं दे रहे थे। इस मामले में एक पक्ष के राम प्रताप यादव की तहरीर पर संजय यादव, सतेन्द्र यादव,जलेश्वर ,बालेश्वर, बृजेश के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि ही दूसरे पक्ष के संजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने राम प्रताप, सुरेश, सूर्यभान व धर्मेन्द्र ,नागेन्द्र, चन्दन ,योगेन्द्र ,अजीत यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस मामले में थानाध्यक्ष एसएन यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में पैसा लेकर जमीन न देने के विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। इसमें लाठी डंडे व धारदार हथियार का प्रयोग किया गया। जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गये।