फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के ताले तोड़ दस हजार से अधिक की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय बाजार में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर दो दुकानों से हजारों की नगदी चुरा ले गए। लेकिन एक दुकान में चोरी नहीं कर पाए।
विज्ञापन

फतेहपुर मंडाव निवासी खिचड़ी मद्देशिया की फतेहपुर मंडाव बाजार में मिठाई की दुकान है जबकि उनके बगल में साहब राजभर की फल की दुकान है। उसके बगल में नंदौर निवासी गंगा बरनवाल की किराना की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने खिचड़ी मद्देशिया व गंगा बरनवाल की दुकान की ताला तोड़कर उसमे रखे हजारों नगदी व मिठाई की दुकान से फार्च्यून सहित 10 हजार रुपये नगदी सहित समान को चुरा ले गये। चोर साहब राजभर की दुकान की सिटकनी व ताला तोड़ डाले। लेकिन अंदर का लॉक नहीं तोड़ पाए। इससे चोर वहां चोरी नहीं कर पाए। जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने गये तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें