फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में चोरों ने एक करोड़ से अधिक के गहने और सामान उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ठंड बढ़ते ही जनपद में चोरियों की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पिछले एक महीने में चोरों ने विभिन्न स्थानों से मकानों और दुकानों से लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और सामान चुरा ले गए। पुलिस इन चोरियों में से एक का भी खुलासा कर पाने में नाकाम है।
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने मझवारा, मर्यादपुर तथा फतेहपुर मंडाव बाजारों में चोरों ने एक ही रात दर्जन भर चोरियों को अंजाम दे डाला। बेतहाशा हो रही इन चोरियों से जहां आम नागरिक दहशत में हैं वहीं व्यापारियों में आक्रोश है। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के भटकुंआ पट्टी में एक व्यक्ति के मकान से दस लाख रुपये के आभूषण और नगदी चोर एक सप्ताह पहले चुरा ले गए।
उधर हलधरपुर थाना क्षेत्र में कुछ ही दिनों में कई चोरियां चोरों ने कर डाली। थाना क्षेत्र के कड़वरा गांव निवासी राधेश्याम यादव की हलधरपुर थाने के बगल में स्थित मोबाइल की दुकान से 16 दिसंबर 2020 की तीन हजार रुपये नगद सहित दस लाख से अधिक के कीमती मोबाइल और अन्य उपकरण बैखौफ चोरों ने चुरा लिया। इसी थाना क्षेत्र के अइलख निवासी दुबई में नौकरी करने वाले राम व्रत वर्मा के घर से आठ दिसंबर की रात चोर 20 लाख के गहने और 85 हजार रुपये नगद चुरा ले गए।
विज्ञापन

कोपागंज थाने के चेरा राम का पूरा गांव में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात खिड़की तोड़कर 30 हजार रुपये नगद चुरा लिया। यहीं के इंदारा गांव निवासी उमाकांत पांडेय के घर से 18 नवंबर की रात में चोरों ने दस लाख के गहने चुरा लिया। सरायलखंसी थाने के पंडितपुरा गांव में 18 दिसंबर की रात में चोरों ने बंशी चौहान के घर से बीस हजार रुपये नगद तथा लगभग दस लाख के गहने चुरा लिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा बाजार में नौ दिसंबर की रात में दुस्साहसी चोरों ने छह दुकानों के ताले तोड़ डाले। इन दुकानों से लैपटाप सहित एक लाख से अधिक के सामान और नगदी चोर चुरा ले गए। उधर मधुबन थाना क्षेत्र के नंदौर बाजार में खिचड़ी मद्धेशिया और साहब राजभर सहित तीन दुकानों में चोरी की गई।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के भातकोल बाजार में वासिक की केराने की दुकान से दो लाख की चोरी चोरों ने कर डाली। जबकि देवलास बाजार में सुनील यादव की हार्डवेयर की दुकान से दो लाख के सामान चोर चुरा ले गए। खुरहट पुलिस चौकी से महज चंद मीटर की दूरी से धर्मसीपुर निवासी रामवृक्ष यादव के सामने खड़ी उनकी मिट्टी लदी ट्राली सहित ट्रैक्टर चोर चुरा ले गए। दोहरीघाट थाने के बसारथपुर और उपाध्याय का पूरा गांव से दस लाख से अधिक चोरी चोरों ने कर डाली। ये तो महज कुछ बानगियां हैं, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बढ़ रही चोरियों से लोगों में खौफ है तथा जनमानस में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
ठंड में हो रही चोरियों पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है। सभी पुलिस अफसरों को जिम्मेदारी दी जाएगी। घुले सुशील चंद्रभान , पुलिस अधीक्षक, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें