मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी डी-फार्मा की डिग्री छात्रों को देने के मामले में 25-25 हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार थे। एसपी इलामारन जी ने बताया कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित आफिसर्स काॅलोनी भुजौटी में सूर्या स्कूल आॅफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस काॅलेज का संचालन किया जाता था। इसमें भुजाैटी निवासी अवनीश पांडेय निदेशक और गाजीपुर जनपद के सादियाबाद थाना के हंसराजपुर निवासी मयंक तिवारी प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात था। जबकि इसका संस्थापक सुशील पांडेय को बनाया गया था।
इनके द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर फर्जी डी-फार्मा की डिग्री छात्रों को देते थे। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज था। केस दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शहर कोतवाली पुलिस ने दो इनामी अविनाश पांडेय और मयंक तिवारी को हयात सेंटर के पास से गिरफ्तार किया।