फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाला की छावनी गांव के पास बुधवार की शाम को दो सौ मीटर के अंतराल पर अलग-अलग समय में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक चीनी मिल का संविदा कर्मचारी है।
विज्ञापन

हादसे में मृत प्रेमचंद्र श्रीवास्तव (45) घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर हड़हुआ लाला की छावनी गांव के निवासी थे। वह घोसी स्थित चीनी मिल में संविदा कर्मचारी थे। वह बुधवार देर शाम आठ बजे घर से निकलकर थोड़ी दूरी पर मौजूद ढाबे पर जा रहे थे। जैसे ही वह घर से कुछ दूर पहुंचे। तभी दोहरीघाट की तरफ से आ रही बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया और बाइक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में प्रेमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें उपचार के लिए सीएचसी घोसी ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी क्रम में दूसरी घटना करीब साढ़े आठ बजे हुई। लाला की छावनी के बनगांवा गांव निवासी मोती लाल यादव (65) घर से शौच करने के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान उन्हे अनियंत्रित कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें