मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हालिमाबाद गांव में सोमवार की शाम रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने व धमकी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हालिमाबाद गांव निवासी भोला का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके गांव के सतीश चंद, अजय राजन आदि उनके दरवाजे पर लाठी डंडा, लात घुसे से मारा पीटा। जिससे दो-तीन लोगों को गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर महिला सहित छह आरोपियों के खिलाफ मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज हुआ। इसी घटना में दूसरे पक्ष के सतीश चंद्र ने आरोप लगाया कि विपक्षी भोला, विशाल, विवेक आदि ने सोमवार को शाम 6:30 बजे उनके दरवाजे पर आकर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर दूसरे पक्ष की एक महिला सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।