घोसी। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के वार्षिक चुनाव 2025 के चुनाव अधिकारी लालजी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शेख नदीम अख्तर ने बताया कि तहसील बार एसोसिएशन घोसी के अध्यक्ष पद के लिए पुनः दस जनवरी को सुबह दस बजे से एक बजे तक मतदान होगा। दो बजे से मत गणना की जाएगी।
शेष पदाधिकारी 31 दिसम्बर 2024 को सम्पन्न चुनाव के अनुसार अपने पदों पर बनें रहेंगे। 31 दिसंबर 2024 को हुए चुनाव में 56 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल कुमार मिश्र एवं इरफ़ानुल्लाह को 28-28 मत मिलने पर निर्वाचन समिति ने तीन जनवरी 2025 को मतदान कराने का निर्णय लिया था। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल कुमार मिश्र एवं इरफ़ानुल्लाह ने निर्वाचन समिति पर आपत्ति के चलते तीन जनवरी को चुनाव निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी को बदल कर पुनः दस जनवरी को केवल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।