फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चार घंटे में दो बड़े हादसे, 47 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर शुक्रवार की रात से शनिवार की भोर चार घंटे के अंतराल में दो बड़े हादसे हुए। इसमें 47 यात्री घायल हुए है। पहली घटना डीसीएम और बस में टक्कर हो गई। इसमें 40 यात्री जो महाकुंभ स्नान के लिए बिहार से जा रहे थे, वह घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे हादसे में बस पेड़ से टकरा गई, इसमें सात लोग घायल हो गए। हादसे में घायल यह सभी महाकुंभ स्थान करने जा रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सभी घायलों को 20 एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार बिहार के सिवान जिले के शिवपुर सकरा से 40 श्रद्धालुओं का एक दल प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए एक मिनी बस से जा रहा था। यह बस दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की रात 11:30 बजे पहुंची थी कि चोकर लेकर आजमगढ़ से गोरखपुर जा रहे डीसीएम से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर के बाद मिनी बस और डीसीएम पलट गए। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। वहां पर स्थानीय लोग घायलों को बस से निकालने लगे। सूचना पर उपजिलाधिकारी घोसी अभिषेक गोस्वामी और दोहरीघाट थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह सहित एम्बुलेंस पहुंच गई। लगभग 20 एंबुलेंस से सभी 40 घायलों को इलाज के लिए दोहरीघाट सीएचसी पर भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 20 से अधिक घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
वहीं 13 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में 65 वर्षीय दिलावती और 70 वर्षीय रामबधाई दोनों पति पत्नी है। इनकी हालत ज्यादा गंभीर। वहीं देवमुनि देवी, मुनेश्वरी देवी, प्रियंका, रामेश्वर कुशवाहा की भी हालत गंभीर है। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं हल्की चोट वालों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
चालक को आई छपकी आने से बस पेड़ से टकराई, सात घायल
दोहरीघाट डिपो की यूपी 78 एचटी 8288 बस प्रयागराज महाकुंभ श्रद्धालुओं को लेकर गई थी। शुक्रवार की देर शाम प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर आजमगढ़ के रास्ते दोहरीघाट आ रही थी। बस में लगभग 50 श्रद्धालु सवार थे। रोडवेज बस अभी दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के समीप ही पहुंची थी की चालक को छपकी आ गई।
जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। उस समय बस की गति ज्यादा तेज नहीं थी। जिससे जनहानि नहीं हुई। पेड़ से टकराने से बस के आगे का बाई तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार रामनाथ शर्मा 70, अनिकिरा 29 निवासी गोरखपुर, कंचन 50 निवासी खलिलाबाद संतकबीरनगर, शिवजोर साहनी 65, चंपा देवी 45, कलिपा देवी 52 निवासी सीतामढ़ी बिहार के श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें