फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टिकट लेने के बाद भी कुंभ स्पेशल ट्रेनों में नहीं चढ़ पाए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गोरखपुर से प्रयागराज को जानी वाली महाकुंभ विशेष ट्रेन शुक्रवार को रात 11 बजे जब मऊ जंक्शन पहुंची तो पहले से ट्रेन में मौजूद यात्रियों की भीड़ ने किसी भी कोच का दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में बड़ी संख्या यात्री टिकट लेने के बाद भी ट्रेन में नहीं चढ़ सकें।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान इससे नाराज यात्री जब आक्रोशित हुए तो मौजूद जीआरपी के जवानों ने कई बिना टिकट के यात्रियों को स्टेशन से बाहर का रास्ता दिखाया। कई टिकट लेने के बाद घर लौटे तो उसमें से कई रोडवेज बस से महाकुंभ रवाना हुए।
शुक्रवार की रात 11:30 बजे प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। गोरखपुर से झूंसी प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन में पहले से ही यात्रियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। इसके कारण बाहर प्लेटफाॅर्म पर खड़े यात्रियों ने दरवाजा खोलने की बात कही, लेकिन ट्रेन के किसी भी कोच के दरवाजे नहीं खुले।
विज्ञापन

वहां तैनात सुरक्षा बलों ने दरवाजा खोलवाने के बजाय टिकट लेकर खड़े यात्रियों को ही प्लेटफाॅर्म से खदेड़ने लगे। एक भी यात्री कुंभ स्पेशल ट्रेन पर नहीं चढ़ सके, इसके बाद बहुत से यात्रियों को वापस घर जाना पड़ा। जबकि शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार की सुबह 8 बजे तक 22 और शनिवार की सुबह 8 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक 12 ट्रेनें मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना हुईं।
वर्तमान में मऊ डिपो की 64 बसों में 60 बसों का संचालन महाकुंभ के लिए किया जा है। शनिवार की ट्रेनों में न बैठने के कारण रोडवेज बसों में भीड़ देखी गई, रोडवेज डिपो द्वारा शनिवार की सुबह छह बजे तक दोपहर दो बजे तक 19 बसों से महाकुंभ यात्रियों को लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें