फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चुंगी चौराहे पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी चुंगी के पास लगा लंबा जाम।संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के चुंगी चौराहे पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। बृहस्पतिवार शाम भी करीब दो किमी लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

यह मार्ग मुहम्मदाबाद गोहना को घोसी, मुबारकपुर, अतरारी, दोहरीघाट, गोरखपुर, मधुबन और मऊ शहर से जोड़ता है। क्षेत्र के राजेश, मनोज, धर्म सिंह, छोटू प्रसाद, अवधेश सहित अन्य लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का चौड़ीकरण और यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में समस्या और विकराल हो सकती है।
सड़क अत्यधिक व्यस्त होने के कारण इस पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। तमसा नदी का पुल जर्जर होने के कारण भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है, बावजूद इसके संकरी सड़क और बढ़ते यातायात के कारण जाम की समस्या कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें