कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर फोरलेन के पास शनिवार की दोपहर बेकाबू डीसीएम चालक ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में ठेला में टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। भाग रहे आरोपी चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने हादसे में घायल दोनों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला निवासी मनचल चौहान शनिवार की शाम साइकिल से घर की तरफ जा रहा था। उसी समय ठेला पर पत्ता लादकर स्थानीय निवासी रुदल भी घर जा रहा था। इसी दौरान भदसा मानोपुर फोरलेन के पास अनियंत्रित डीसीएम जो घोसी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। उसने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद ठेला में टक्कर मार दी। हालांकि ठेला चालक को चोट कम लगी लेकिन साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज कोपागंज सीएचसी पर हो रहा है। वही पुलिस ने डीसीएम चालक को थाने में बैठाया हुआ है। अभी तक इस घटना में पुलिस को कोई तहरीर नहीं पड़ी है।