फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र में भिड़े दो स्वास्थ्यकर्मी, बंद रहा 40 मिनट तक टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल परिसर में बर्न यूनिट के भवन में जारी टीकाकरण के दौरान शनिवार को दोपहर भगदड़ की स्थिति बन गई। दरअसल टीकाकरण केंद्र में ड्यूटी कर रहे एक कर्मचारी को जिला अस्पताल के एक कर्मचारी ने अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता देखकर टीकाकरण केंद्र में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी बाहर निकल आए, इस दौरान एक कर्मचारी ने टीकाकरण केंद्र को बंद कर दिया। इससे करीब 40 मिनट तक टीकाकरण कार्य बंद रहा।
विज्ञापन

बताते चले कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी बर्न यूनिट भवन के चौथे चरण में टीकाकरण जारी था। ड्यूटी में दो स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा टीकाकरण को लेकर सत्यापन किया जा रहा था। इसी दरम्यान जिला अस्पताल में तैनात एक वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी किसी का टीकाकरण कराने पहुंचे। जहां पंजीयन को लेकर मौजूद एक स्वास्थ्यकर्मी से अनबन हो गई। मामला बढ़ता देखकर मौजूद दूसरे स्वास्थ्यकर्मी बाहर निकल आए और एक स्वास्थ्यकर्मी ने टीकाकरण केंद्र पर ताला लगा दिया।
इसके बाद टीकाकरण के दोनों स्वास्थ्यकर्मी सीएमएस डॉ. बृजकुमार के पास पहुंचे और इस मामले से अवगत कराया। करीब 40 मिनट के बाद टीकाकरण का ताला खोलकर पुन: टीकाकरण शुरू किया गया। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजकुमार कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है, मामले की जांच की जा रही है। किस बात को लेकर दोनों में विवाद में हो गया था। इसको लेकर जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें