मुहम्मदाबाद गोहना में स्कूटी की टक्कर में विवाद के बाद जमा भीड़
मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के करहा रोड पर दो युवतियों की स्कूटी में शुक्रवार की दोपहर एक बजे टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों सरेआम सड़क पर झगड़ने लगीं। मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और बीचबचाव का प्रयास किया।
एक लड़की किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों को कोतवाली ले गए। युवती कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा गांव की रहने वाली जबकि दूसरी मुबारकपुर थाना क्षेत्र केरमा गांव की है।
घटना के समय एक युवती स्कूटी से अपने घर बरडीहा जा रही थी जबकि दूसरी स्कूटी से कस्बा की तरफ आ रही थी। दोनों ने एक दूसरे पर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। सड़क पर झगड़ने के कारण जाम लग गया। किसी ने सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों को कोतवाली ले आए।
कोतवाल के के वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को सुलह समझौते का करने को कहा गया है। अगर मामला नहीं सुलझता है तो सीसीटीवी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।