फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डाल गिरने से टूटे बिजली के दो खंभे, 400 घरों की बत्ती 40 घंटे गुल

विज्ञापन
-अमिला अंबेडकर चौक पर मरम्मत कार्य करते बिजली कर्मी व टूटा खम्भा
विज्ञापन
अमिला। अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर अंबेडकर चौक के समीप शुक्रवार की शाम छह बजे पेड़ की डाल गिरने से बिजली के दो सीमेंटेड खंभे टूटकर सड़क किनारे लटक गए। इससे जहां मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया, वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। खंभे टूटने से अमिला बसावनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 400 घरों की बिजली लगभग 40 घंटे तक गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घटना के बाद बिजली विभाग ने आनन-फानन में रात में ही किसी तरह छोटे वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग बहाल कराया। हालांकि, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शनिवार को भी लोग बिजली के इंतजार में रहे। लगातार बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज के साथ ही पानी की समस्या भी बनी रही। रविवार को बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नए खंभे लगाने और क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत का काम शुरू किया। देर शाम तक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे आपूर्ति बाधित हुई। मरम्मत कार्य समय से शुरू करा दिया गया था और रविवार शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें